Oswal Pumps IPO निवेशकों के लिए एक सुनेहरा अवसर जानिए IPO का मुख्य जानकारी

Oswal Pumps IPO निवेशकों के लिए एक सुनेहरा अवसर जानिए IPO का मुख्य जानकारी

हम सभी जानते हैं कि भारत में सौर ऊर्जा क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, यह निवेशकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। ऐसी बहुत सी कंपनियां है जो भारत में सौर ऊर्जा और इसके उपकरणों के क्षेत्र में सफलता पूर्वक काम कर रही है। ओस्वाल पंप्स, भारत की एक जानी मानी कंपनी है, कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए ₹1,387 करोड़ का आईपीओ 13 जून 2025 को प्रस्तुत किया है। यदि आप इस कंपनी में निवेश करना चाहते है तो 17 जून शाम 5 बजे तक इसमें निवेश कर सकते है।

Join WhatsApp Group Join Group!

ओस्वाल पंप्स के बारे में कुछ विवरण

ओस्वाल पंप्स भारत में सौर पंप बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। ये सौर पंप कृषि, जल आपूर्ति और औद्योगिक उपयोग के लिए काम करते हैं।  कम्पनी का उद्देश्य सौर ऊर्जा के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों में जल आपूर्ति की समस्या को हल करना है।  पिछले कुछ सालों में, ओस्वाल पंप्स ने अपने उत्पादों की गुणवत्ता और नए विचारों के कारण बाजार में एक मजबूत पहचान बनाई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आईपीओ की मुख्य जानकारी

  • आईपीओ का आकार: ₹1,387 करोड़
  • प्राइस बैंड: ₹584 से ₹614
  • प्रति शेयर लॉट का साइज: कम से कम चौबीस शेयर, फिर प्रत्येक चौबीस के गुणांक में
  • तारीख:: 13-06-2025 से लेकर17-06-2025

निवेशकों से कंपनी ने आईपीओ से पहले ही ₹416.20 करोड़ जुटा लिए हैं, जिनमें इक्विटी शेयर लगभग 67,78,533 है, जो की ₹614 प्रति शेयर की दर से दिए गए हैं। यह कंपनी की भविष्य की संभावनाओं में निवेशकों का गहरा विश्वास दिखाता है। वैसे भी अगर बात करे तो भारत में सौर ऊर्जा का चलन आजकल बढ़ता ही चला जा रहा है, जो कि निवेशकों को इस कंपनी के आईपीओ कि तरफ आकर्षित कर रहा है।

अगर ग्रे मार्केट की बात करे तो इसका प्रीमियम (GMP) आईपीओ के उद्घाटन से पहले, ओस्वाल पंप्स के शेयर ₹80-83 के प्रीमियम पर ट्रेड हो रहे थे।

आपको यह जानकार आश्चर्य होगा यह आईपीओ के सर्वोच्च प्राइस बैंड ₹614 से लगभग 13 प्रतिशत अधिक था। ये भी एक मुख्य कारण है जो निवेशकों को इस आईपीओ की तरफ आकर्षित कर रहा है।

निवेशकों की सिफारिशें:

ओसवाल पम्पस आईपीओ सौर ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने के लिए आकर्षक अवसर प्रदान करता है। निवेश करने से पहले, आपको निम्नलिखित बातों पर विचार करना चाहिए:

  • संपत्ति का प्रदर्शन: कंपनी की आय और आय का विश्लेषण करें।
  • व्यवसायिक अवसर: सरकारी नीतियों और सौर ऊर्जा क्षेत्र का विकास देखें।
  • जोखिम का आकलन: कंपनी के कार्यक्षेत्र में जोखिमों का मूल्यांकन करें।

डिस्क्लेमर: ओस्वाल पंप्स (IPO) सौर ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा रखने वाले निवेशकों को एक शानदार अवसर प्रदान करता है। एंकर निवेशकों से मिली प्रतिक्रिया, कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और उसके उच्च ग्रे मार्केट प्रीमियम इस आईपीओ को आकर्षक बनाते हैं। लेकिन निवेश करने से पहले सही शोध और जोखिम मूल्यांकन होना चाहिए। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करके निवेश करने का निर्णय करें।

Leave a Comment