Vishal Mega Mart में आज आई गिरावट की असली वजह क्या है? अभी निवेश करना चाहिए या नहीं
विशाल मेगा मार्ट शेयर मे क्यो हुई गिरावट, जानिए पूरी वजह, अभी निवेश करना चाहिए या नहीं – आज सुबह से ही शेयर मार्केट में सभी निवेशकों की नजर विशाल मेगा मार्ट शेयर पर थी, क्योंकि इसका सबसे बड़ा कारण विशाल मेगा मार्ट मे रही ब्लॉक डील है। मार्केट सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली थी कि 17 जून को विशाल मेगा मार्ट ब्लॉक डील कर सकती है। हालांकि इस खबर का विशाल मेगा मार्ट के शेयर पर कोई असर नहीं दिखा बल्कि मार्केट खोलते ही कंपनी के शेयरो में भारी गिरावट देखी गई है।
आज सुबह जैसे ही स्टॉक मार्केट खुला वैसे ही विशाल मेगा मार्ट के शेयरों में 9% की गिरावट हुई, इस गिरावट की सबसे बड़े वजह विशाल मेगा मार्ट मे हो रही ब्लॉक डील है। इस गिरावट की वजह से निवेशकों के बीच हलचल तेज हो गई है। जानते हैं कि विशाल मेगा मार्ट शेयरो में गिरावट क्यों हुई है, इसकी पूरी वजह समझते हैं।
विशाल मेगा मार्ट शेयर गिरावट के साथ खुला
आज शेयर मार्केट में विशाल मेगा मार्ट का शेयर 9% गिरावट के साथ ओपन हुआ। 16 जून को कंपनी का शेयर 125 में बंद हुआ था, आज सुबह कंपनी का शेयर ₹115.49 पर ओपन होता है। आज इस कंपनी का शेयर ₹113.50 नीचे तक जाता है और आज की तारीख का सबसे अधिक ₹120.95 तक शेयर का भाव पहुंचा है।
क्या है विशाल मेगा मार्ट शेयर गिरावट वजह
विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड कंपनी के शेयरो में गिरावट की सबसे बड़ी वजह ब्लॉक डील मानी जा रही है। कंपनी इस डील के माध्यम से 10% हिस्सेदारी बेचने का प्लान बना रही थी। मार्केट सूत्रों के अनुसार पहले कंपनी इस डील के माध्यम से ₹5000 करोड हिस्सेदारी बेचना चाह रही थी, लेकिन कंपनी ने इसे मंगलवार को बढ़ाकर ₹10,488 करोड़ कर दिया है। सूत्रों के अनुसार कंपनी ने ₹115 पर शेयर के हिसाब से डील की है।
दिसंबर 2024 में स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हुई थी
विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड कंपनी दिसंबर 2024 में स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हुआ था। स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने के बाद कंपनी के शेयरो में निवेशकों को अभी तक लगभग 12% का मुनाफा हुआ है। विशाल मेगा मार्ट लिमिटेड कंपनी का शेयर स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होते समय शेयर का भाव ₹111.93 था और अभी तक अधिकतम शेयर का भाव 132.32 तक गया है।
अभी निवेश करना चाहिए या नहीं
आप विशाल मेगा मार्ट फिल्म की कंपनी के निवेशकों के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि कंपनी में निवेश करना चाहिए कि नहीं, मार्केट रिसर्च के अनुसार आज लगभग 8% गिरावट के साथ ओपन होने के बावजूद कंपनी के शेयरो में तेजी देखी जा रही है। कंपनी के शहरों में 8% गिरावट के बाद इस समय 11:00 बजे तक गिरावट घटकर लगभग 3.99% रह गई है। निवेशकों को अभी कंपनी का अच्छे से विश्लेषण करना चाहिए इसके बारे में आगे की निवेश के बारे में सोचना चाहिए।
1 thought on “Vishal Mega Mart में आज आई गिरावट की असली वजह क्या है? अभी निवेश करना चाहिए या नहीं”